सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, सीतापुर में उद्यानिकी कॉलेज, मैनपॉट में बौद्ध ​सर्किट होगा शुरू, कई सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, सीतापुर में उद्यानिकी कॉलेज, मैनपॉट में बौद्ध ​सर्किट होगा शुरू, कई सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, सीतापुर में उद्यानिकी कॉलेज, मैनपॉट में बौद्ध ​सर्किट होगा शुरू, कई सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 14, 2020 10:57 am IST

अंबिकापुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज अपने संबोधन में कहा कि ऐसी कोई सोसायटी नहीं जहां किसानों को परेशानी हो, ये मेरे लिए संतोष का विषय है। सीएम ने मंत्री अमरजीत भगत को बधाई देते हुए कहा कि ‘अमरजीत भगत ने बारदाने की दिक्कत दूर की। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में आम लोगों के साथ मिलकर हमने लड़ाई लड़ी, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जिसने 3 महीने का मुफ्त चावल दिया।

ये भी पढ़ें:‘बाबा लाएंगे कांति’ किस बाबा पर आधारित है वेब सीरीज ‘आश्रम’? कोर्ट ने बॉबी देओल और प्रकाश झा को थमाया नोटिस

सीएम बघेल ने कहा कि मुझे खुशी है कि अमरजीत भगत ने काम को सफल बनाया, सीएम ने कोरोनाकाल में किये गए काम को लेकर मंत्री टीएस सिंह देव की भी सराहना की, नगरीय प्रशासन के काम के लिए मंत्री शिव डहरिया की तारीफ की और उच्च शिक्षा और शिक्षा से जुडे कार्यों के लिए दोनों मंत्रियों उमेश पटेल और प्रेमसाय सिंह टेकाम की तारीफ की।

ये भी पढ़ें: CM भूपेश बघेल ने प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का…

सीएम ने कहा कि 13 सौ 36 करोड़ का लाभ सितंबर तक में दिया, बिजली बिल हाफ करने से अक्टूबर में 26 परसेंट टैक्स कलेक्ट करके देश में नम्बर 1 बने, पूरे देश में पहली सरकार जो 2 रु किलो में गोबर की खरीदी शुरू की, CM ने यहां पर सीतापुर में उद्यानिकी कॉलेज खोलने की घोषणा की, साथ ही कहा कि दरिमा एयरपोर्ट भी संचालित हो ऐसा प्रयास है, उन्होंने मैनपाट में बौद्ध सर्किट की शुरुवात करने की घोषणा की और विधायकों की मांग पर सड़कों को स्वीकृत करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे अनोखी घड़ी, कभी नहीं बजता है 12, इसकी…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/HecG91Zld9I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com