भूपेश का तंज- राज्य में 15 साल जिसका राज था उसने खूब ठगा, बदलापुर से आगे कल्याणपुर है

भूपेश का तंज- राज्य में 15 साल जिसका राज था उसने खूब ठगा, बदलापुर से आगे कल्याणपुर है

भूपेश का तंज- राज्य में 15 साल जिसका राज था उसने खूब ठगा, बदलापुर से आगे कल्याणपुर है
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 24, 2019 12:08 pm IST

कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में 15 साल जिसका राज था उसने खूब ठगा था। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो 2500 में धान खरीदी कर रहा है। पूर्व सीएम पूछ रहे थे कि पैसा कहां से आएगा। हमने कहा जो कमीशन ले रहे थे उसे बंद किया गया।

बघेल सीएम बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। ग्राम पाढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुंबई के पास माया नगरी है। वहां से आगे बदलापुर है, बदलापुर से आगे कल्याणपुर है। हमने कोई बदले का काम नहीं किया। भाजपा हमारी जमीन को छिनने का काम रह रही थी। राहुल गांधी के हाथों हमने 17 सौ किसानों की जमीन वापस दिलाई।

यह भी पढ़ें : कोरिया में हाथी का आतंक जारी, एक महिला की मौत , दो घायल 

उन्होंने कहा कि हमारे राज में चरवाहा को भी पेमेंट दिया जाएगा। किसान को भार नहीं दिया जाएगा।  कांग्रेस की सरकार बनने पर हमने दो घंटे के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया। अन्नदाता मन कांग्रेस ल खूब आशीर्वाद दे हे, तव किसान मन के सब ऋण माफ करेन्। ऋण माफी हो गे है, धान के 2500 मिल गे हे।


लेखक के बारे में