सीएम भूपेश बघेल आज कई जिलों के दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम भूपेश बघेल आज कई जिलों के दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम भूपेश बघेल आज कई जिलों के दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 14, 2019 2:30 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में बस्तर सीट के लिए मतदान हो चुका है। प्रदेश में अब दो चरणों में अभी और मतदान होने हैं, जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोक दी है, इसी क्रम में आज प्रदेश के मुखिया CM भूपेश बघेल की एक के बाद एक कई सभाएं है।

ये भी पढ़ें: बाबा साहेब अंबेडकर की 128वीं जयंती आज, सीएम कमलनाथ आयोजन में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज रायगढ़, खुर्सीपार और आरंग के दौरे पर होंगे। जहां वो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। वहीं आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी भी बालोद और कांकेर जाएंगे। बालोद में जहां वो कई जगहों पर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में आज पीएम मोदी की जनसभा, इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 

वहीं शाम 5 बजे कांकेर जिले के भीनुप्रतापपुर में भी स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वो अंतागढ़ जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके बाद सोमवार को वो सुबह कोंडागांव जाएंगे, वहीं खबरों के मुताबिक आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी राजनांदगांव के दौरे पर आ सकते हैं।


लेखक के बारे में