सीएम भूपेश ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की

Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: March 11, 2021 7:34 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे ऑस्कर 2021 के ना…

इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

पढ़ें- शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज.. हटकेश्वर मंदिर …

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

लेखक के बारे में