CM रमन वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम अशरफी के घर पहुंचकर ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए
CM रमन वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम अशरफी के घर पहुंचकर ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए
प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह सोमवार की देर शाम वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम अशरफी के निवास पहुंच कर ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर सीएम ने सभी को ईद की बधाई देते हुए देश और प्रदेश के लिए अमन-चैन की दुआ की.. मीडिया से बात करते हुए भी सीएम ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी. बता दें कि सीएम रमन सिंह हर साल सलीम अशरफी के निवास पहुंच कर ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होते हैं.

Facebook


