वन प्रबंधकों को सीएम की सौगात, 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार किया मानदेय
वन प्रबंधकों को सीएम की सौगात, 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार किया मानदेय
रायपुर। विश्व वानिकी दिवस पर वन प्रबंधन समितियों के प्रबंधकों और फड़वाहकों को सीएम रमन सिंह ने बड़ी सौगात दी है। उन्होने वन प्रबंधकों का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने और प्रदेश में कार्यरत क़रीब 10 हजार फड़ वाहकों को नई साइकिल देने की घोषणा की है।
बैंक का कामकाज जल्द निपटा लो, आखिरी हफ्ते दो दिन बंद रहेंगे बैंक
वन एवं वनस्पति हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, आइये इस वानिकी दिवस पर हम सभी वृक्षारोपण कर वन संरक्षण का संकल्प लें।#InternationalDayOfForests pic.twitter.com/W5ozj9IRU3
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 21, 2018
सीएम ने वन विभाग की ओर से आयोजित ‘सतत् जीविकोपार्जन का आधार-वनोपज व्यापार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ भी किया। मैग्सेसे अवार्ड विजेता और पर्यावरण प्रेमी चंडीप्रसाद भट्ट भी इस कार्यशाला में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के निर्माण में 12 करोड़ का घोटाला, JCCJ का आरोप
वहीं प्रदेश भर से आए वन प्रबंधन समितियों और वनोपज सहकारी समितियों के क़रीब डेढ़ हजार प्रतिनिधि भी कार्यशाला में शामिल हुए। सीएम ने रायपुर शहर में वनऔषधी और वन उत्पाद के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए वाहन का लोकार्पण भी किया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


