सीएम शिवराज रीवा और सतना.. तो पूर्व सीएम कमलनाथ अनूपपुर दौरे पर रहेंगे

सीएम शिवराज रीवा और सतना.. तो पूर्व सीएम कमलनाथ अनूपपुर दौरे पर रहेंगे

सीएम शिवराज रीवा और सतना.. तो पूर्व सीएम कमलनाथ अनूपपुर दौरे पर रहेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: October 7, 2020 3:47 am IST

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रीवा और सतना के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रामपुर बघेनाल, चाकघाट में स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। साथ ही बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

पढ़ें- हाथरस केस, राजीव भवन में यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस

रीवा में आयोजित समारोह में सीएम शिवराज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चाकघाट पहुंचकर दिवंगत पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी के पैतृक आवास जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा उनके परिजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सतना जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

पढ़ें- भाजपा ने जारी की उपचुनाव के 28 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस छोड़ प…

उधर पूर्व सीएम कमलनाथ आज अनूपपुर दौरे पर जाएंगे। वे यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से पूर्व सीएम कमलनाथ संवाद भी करेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।


लेखक के बारे में