दिल्ली जाएंगे सीएम शिवराज, भाजपा चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल, उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
दिल्ली जाएंगे सीएम शिवराज, भाजपा चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल, उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली जाएंगे। दोपहर 1 बजे बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में वे शामिल होंगे। उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर बैठक में मुहर लग सकती है।
पढ़ें- UPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज, छत्तीसगढ़ से 13,868 छात्र होंगे शामिल.. ऐसी रहेगी व्यवस्था
बता दें चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उप चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। जनता भाजपा के साथ है और चुनाव में सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज होगी।
पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के लिए अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण,..
सीएम शिवराज के मुताबिक जनता के बीच उनकी पार्टी बीजेपी विकास और कल्याण के मुद्दे लेकर जाएगी। पूर्व की कमलनाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा राज्य की जनता ने 15 महीने भी देखे हैं और अब 5 महीने भी देखे हैं।

Facebook


