मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का कहर जारी, ओला-पाला के कारण 38 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद
मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का कहर जारी, ओला-पाला के कारण 38 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद
भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती सर्दी का कहर जारी है। ओला-पाला के चलते 38 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। करीब 300 करोड़ रुपए की फसल को नुकसान हुआ है। उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा जिले में सबसे ज्यादा असर हुआ है। 38 जिलों के 3 लाख 5 हज़ार हेक्टेयर फसल बर्बाद होने की जानकारी मिली है।
यह खुलासा राज्य सरकार के पास अब तक पहुंची रिपोर्ट में हुआ है। 59 हज़ार हेक्टेयर से ज्यादा की फसलों में 30 से 70 फ़ीसदी तक का नुकसान हुआ है। राज्य की कमलनाथ सरकार ने फसलों का श्रेणीकरण कर सर्वे कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं उत्तर भारत में हो रही वर्फबारी की वजह से महाकौशल में सर्द मौसम में शीतलहर ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : नेपाल ने पहली बार जीती वनडे सीरीज, आखिरी मैच में यूएई को चार विकेट से हराया
आलम ये है कि जबलपुर में उत्तरी हवाओं के कारण पिछले 24 घंटे में ही पारा तेजी के साथ नीचे लुढ़क गया है। तापमान में आई गिरावट की वजह से जहां न्यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि अभी पारे के और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

Facebook


