ऑस्ट्रेलिया काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत की टीम के चीफ डी मिशन रहेंगे विक्रम
ऑस्ट्रेलिया काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत की टीम के चीफ डी मिशन रहेंगे विक्रम
भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया को अगले साल 4 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम के लिए चीफ डी मिशन बनाया गया है। इतनी बड़ी उपलब्धि मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन ने विक्रम सिसोदिया का सम्मान किया..उनके सम्मान में खुद सीएम रमन सिंह ने विक्रम सिसोदिया को शाल पहनाया, विक्रम सिसोदिया के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है और वे ज्यादा से ज्यादा पदक दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है….बहुत बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी है…क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है…और उसी लय को बरकरार रखना बेहद जरूरी होगा…पूरे भारतीय दल को अच्छी ट्रेनिंग दिलाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की हम कोशिश करेंगे।
इससे पहले भी कई मौकों पर विक्रम सिसोदिया को ये अंतर्राष्ट्रीय मुकाम मिल चुका है। सिसोदिया इससे पहले जूनियर इंडियन भारतीय डेविस कप टीम के मैनेजर भी रह चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और उनकी सारी जिम्मेदारी विक्रम सिसोदिया ही संभालेगे।
अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में 70 से अधिक देशांे के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान 18 खेलों के 275 आयोजन होंगे। इस कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीमों के अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जतायी जा रही है।

Facebook


