महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में सुधार : अस्पताल

महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में सुधार : अस्पताल

महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में सुधार : अस्पताल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 16, 2020 1:21 pm IST

लखनऊ, 16 नवंबर ( भाषा) श्री राम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में संतोषजनक सुधार हो रहा है और विशेषज्ञों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

मेदांता अस्‍पताल के निदेशक डॉक्‍टर राकेश कपूर ने सोमवार को महंत के स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित बुलेटिन जारी किया।

बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 10 नवंबर को महंत नृत्‍य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ़ के चलते नाजुक स्थिति में मेदांता अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनके स्‍वास्‍थ्‍य में संतोषजनक सुधार हुआ है और वह अभी भी विशेषज्ञों की टीम की सतत निगरानी में हैं।

भाषा आनन्‍द नीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में