पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए साईकिल रैलियों का आयोजन
पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए साईकिल रैलियों का आयोजन
रायपुर-छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राज्य के युवाओं को साहसिक पर्यटन की तरफ आकर्षित करने, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश देने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने और पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए तीन चरणों में साईकिल रैलियों का आयोजन किया गया। इन रैलियों में राज्य के तथा देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं ने उत्साह से भाग लिया गया
ये भी पढ़े – राजिम कुम्भ के समापन पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया शौर्य प्रदर्शन
पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि 14 जनवरी को रायपुर से नया रायपुर में जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन से होटल जोहार छत्तीसगढ़ तक लगभग 55 किलोमीटर तक साईकिल रैली हुई इस रैली में 109 साईकिल राइडर्स ने भाग लिया। इसी तरह 26 से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय साईकिल सवारों ने रायपुर से सिरपुर, बारनवापारा, गंगरेल, कोण्डागांव, चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुम्बसर और चित्रकोट तक लगभग 400 किलोमीटर तक विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। राइडर्स को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में ठहराया गया था। इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत गुजरात राज्य के साईकिल राईडर्स ने भी उत्साह से भाग लिया। रैली के समापन अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग, आईजी बस्तर, कलेक्टर बस्तर भी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि 10 से 11 फरवरी तक दो दिवसीय रैली के दौरान साईकिल राईडर्स ने कवर्धा से भोरमदेव और सरोधा दादर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया गया। साईकिल रैली के आयोजन में अधिकारी कर्मचारी, नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर साईकिल राईडर्स का उत्साह बढ़ाया।
वेब न्यूज़ IBC24

Facebook


