कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं ने शुरू की टेलीफोनिक जंग

Ads

कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं ने शुरू की टेलीफोनिक जंग

  •  
  • Publish Date - January 17, 2018 / 02:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनावी गर्माहट इतनी तेज हो गयी है कि अब लोगों के बीच जुबानी जंग की जगह टेलीफोनिक जंग जोर पकड़ रही है। इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच कई मामलों को लेकर वार-पलटवार चल रहा है.इसी दौरान एक खबर सामने आई है कि अब दोनों मुख्य पार्टी के प्रवक्ता एक दूसरे से इस हद तक लड़ चुके हैं कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है  प्रवक्ताओं के बीच टेलीफोनिक जंग सोशल मीडिया में वायरल हुई और बात इतनी आगे आ गयी कि  दोनों प्रवक्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ गिरफ़्तारी की मांग की है.

 

पहले भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आजाद चौक थाने में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के खिलाफ जाति सूचक गाली देने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले ने अब और तुल पकड़ ली है जबकि कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भी पुलिस अधीक्षक को गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है. साथ ही विकास तिवारी ने अपने जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रोटेक्शन की मांग भी की है.

 

दरअसल ये टेलीफोनिक जंग इसलिए शुरू हुई जब निगम द्वारा अवैध कब्जों पर तोड़फोड़ हो रही थी. निगम की कार्रवाई के दौरान जब भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने तंज कसते हुए कहा कि यह घर कांग्रेस नेता विकास तिवारी का घर है, इसे भी तोड़ दीजिये. यह बात किसी ने विकास तिवारी को बता दी. उसके बाद दोनों के बीच टेलीफोनिक जंग शुरू हो गया.

IBC24 WEB TEAM