रायपुर। Raipur BJP Congress Protest राजधानी रायपुर में शुक्रवार को राजीव भवन के सामने उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से रैली निकालकर शंकर नगर चौक की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान मुख्य बैरिकेड्स के दोनों ओर मौजूद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी शुरू हो गई।
Raipur BJP Congress Protest स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बैरिकेड्स तोड़ दिए। बैरिकेड्स टूटने के बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके अलावा पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। घटना के दौरान कुछ देर तक राजीव भवन के सामने अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस की तैनाती जारी है और हालात पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।.