कांग्रेस के मौजूदा विधायकों का भी कट सकता है टिकट, राहुल गांधी करेंगे तय – महंत

कांग्रेस के मौजूदा विधायकों का भी कट सकता है टिकट, राहुल गांधी करेंगे तय - महंत

कांग्रेस के मौजूदा विधायकों का भी कट सकता है टिकट, राहुल गांधी करेंगे तय – महंत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 30, 2018 10:40 am IST

जांजगीर में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत ने प्रेस कांफ्रेंस की, डॉ. महंत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के सिटिंग एमएलए की भी इस बार टिकट कट सकती है। इसके लिए सिटिंग एमएलए की रिपोर्ट मंगाई जाएगी। जिनकी रिपोर्ट अच्छी नहीं रहेगी, उनकी टिकट जरूर कटेगी। विधायकों को परफार्मेस सुधारने 2 महीने का वक्त दिया गया है।

भूपेश बघेल बोले, अपने अभिन्न मित्र अजीत जोगी को बचा रहे हैं रमन सिंह

कांग्रेस, इस बार छग में सरकार बनाने खास और नई रणनीति पर काम कर रही है। टिकट के लिए उम्र बन्धन को लेकर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, जो जीत सके, उन्हें टिकट दी जाएगी। भितरघात से निपटने भी स्पेशल टीम बनेगी।

पुलिस गिरफ्त में नकली नोट गिरोह के 4 सदस्य, मुख्य आरोपी की तलाश जारी..

डॉ महंत ने कहा है कि उनका खुद का चुनाव लड़ना तय नहीं हुआ है, राहुल गांधी ने अभी जीतने वाले प्रत्याशी का नाम तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल गांधी तय करेंगे कि किन्हें चुनाव लड़ना है और अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि किसान के हित पर फोकस होगा।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में