राहुल गांधी ने किया CWC का गठन, छत्तीसगढ़ से दो नेताओं के नाम शामिल, देखिए सूची

राहुल गांधी ने किया CWC का गठन, छत्तीसगढ़ से दो नेताओं के नाम शामिल, देखिए सूची

राहुल गांधी ने किया CWC का गठन, छत्तीसगढ़ से दो नेताओं के नाम शामिल, देखिए सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 17, 2018 3:26 pm IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) का गठन कर लिया है। समिति में अनुभवी और युवा नेताओं, दोनों को जगह दी गई है। 23 सदस्यीय सीडब्ल्यूसी में छत्तीसगढ़ के 2 नेताओं को जगह मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा और दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू को सदस्य बनाया गया है।

.

वहीं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की बहन आशा कुमारी विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में समिति में शामिल किया गया है। सीडब्ल्यूसी में 23 सदस्य, 19 स्थाई आमंत्रित सदस्य और नौ आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

.

यह भी पढ़ें : ‘मुस्लिमों की पार्टी’ विवाद पर बोले राहुल गांधी- मैं कांग्रेस हूं, मेरे लिए जाति-धर्म मुद्दा नहीं

.

कांग्रेस अध्यक्ष ने 22 जुलाई को सीब्ल्यूसी की पहली बैठक बुलाई है। बता दें कि इसी साल मार्च में हुए कांग्रेस महाधिवेशन में सर्वसम्मति से नई सीडब्यूसी के गठन के लिए राहुल गांधी को अधिकृत किया गया था। राहुल पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में