भूपेश बघेल ने कहा किसानों के साथ किया हर वादा होगा पूरा, किसानों को हर हालत में प्रति क्विंटल धान का 2500 रूपए देंगे

भूपेश बघेल ने कहा किसानों के साथ किया हर वादा होगा पूरा, किसानों को हर हालत में प्रति क्विंटल धान का 2500 रूपए देंगे

भूपेश बघेल ने कहा किसानों के साथ किया हर वादा होगा पूरा, किसानों को हर हालत में प्रति क्विंटल धान का 2500 रूपए देंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: November 25, 2019 2:15 pm IST

रायपुर। किसानों से धान खरीदी के मामले में मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस अपना वादा निभा रही है, किसानों को हम MSP के साथ बोनस देंगे। इस तरह 2500 सौ रुपए धान का दाम हम किसानों को देंगे। इसके साथ ही उन्होने कहा कि भाजपा का काम जनता के बीच दुष्प्रचार करना है। बीजेपी ने अपनी सरकार में किसानों के साथ धोखा तो किया ही, अब कांग्रेस के कार्यों से उन्हे परेशानी हो रही है। बीजेपी को किसानों के मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़ें —दिग्विजय सिंह के करीबी संत ने सिंधिया को घेरा, स्टेटस से कांग्रेस हटाने पर मांगा जवाब

इसके पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि धान का प्रति क्विंटल 2500 रूपए किसानों के जेब में जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के बार-बार अनुरोध के बावजूद भारत सरकार इस निर्णय पर अड़िग है कि वह छत्तीसगढ़ के किसानों के धान को 2500 रूपए प्रति क्विंटल राशि दिए जाने पर राज्य सरकार को सहयोग नहीं करेगी तथा राज्य का चावल सेन्ट्रल पूल में नहीं लेगी। इसलिए केन्द्र सरकार के अहंकार को बनाए रखने एवं उसको प्रणाम करते हुए भारत सरकार की संतुष्टि से लिए 1 दिसंबर से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित दर पर धान खरीदी की जाएगी।

यह भी पढ़ें — डांसिग कॉप बने गुस्सैल कॉप, नाचते हुए ट्रैफिक रुल समझाने वाले याताय…

उन्होंने जोर देकर कहा कि 2500 रूपए प्रति क्विंटल किसानों का हक है एवं इसे देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। 2500 रूपए ( अंतर की राशि ) किसानों को कैसे दिया जाए इसके लिए एक समिति गठित की गई, जिसमें कृषिमंत्री, वन मंत्री, सहकारिता मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री सम्मिलित होंगे। समिति की अध्ययन के माध्यम से राज्य सरकार किसानों के जेब में 2500 रूपए पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। राज्य सरकार हर हालत में किसानों को प्रति क्विंटल धान का 2500 रूपए देगी तथा छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय नहीं होगी।

यह भी पढ़ें — आंगनबाड़ी केन्द्रों में मासूमों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, बिना जांचे…

बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल ने कहा है​ कि फिलहाल एक दिसंबर से किसानों का धान एमएसपी यानि केंद्र द्वारा निर्धारित मूल्य 1850 पर ही खरीदा जाएगा, शेष राशि किसानों को बाद में दी जाएगी, यह राशि बोनस के रूप में दी जाएगी जिसके लिए पांच मंत्रियों की समिति गठित की गई है।

यह भी पढ़ें — फेसबुक से दोस्ती फिर यौन शोषण और फिर गर्भपात, शादी पर राजी नही हुआ …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com