कांग्रेस विधायक ने सीएम को भेजा इस्तीफा, शराब माफियाओं से बताया जान का खतरा.. देखें वीडियो
कांग्रेस विधायक ने सीएम को भेजा इस्तीफा, शराब माफियाओं से बताया जान का खतरा.. देखें वीडियो
भोपाल। धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सीएम कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है। इसके बाद मेड़ा और सीएम कमलनाथ के बीच बंद कमरे में बैठक जारी है।
विधायक पांचीलाल मेड़ा ने कहा- शराब माफियाओं की गुंडागर्दी हमारे क्षेत्र में बहुत बढ़ गई है, बार-बार शिकायत के बाद भी शासन और प्रशासन शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा
अन्य वीडियो इस लिंक पर : https://t.co/Pi1uvBz7gE pic.twitter.com/LG8G4IatSQ
— IBC24 (@IBC24News) March 29, 2019
पांचीलाल अपने इलाके में शराब माफियाओं से परेशान है। उनके मुताबिक उन्होंने इलाके में संचालित शराब दुकानों को हटाने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। स्थानीय विधायक होने के बावजूद उनसे पुलिस प्रशासन की कोई मदद नहीं मिल रही है।
शराब माफिया की गुंडागर्दी और शासन की मिलीभगत से परेशान विधायक पांचीलाल मेड़ा ने अपनी ही सरकार से नाराज़ होकर इस्तीफा देने का ऐलान किया@OfficeOfKNath @INCMP
अन्य वीडियो इस लिंक पर : https://t.co/Pi1uvBz7gE pic.twitter.com/9rMLOh7z56
— IBC24 (@IBC24News) March 29, 2019
उनका आरोप है कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई के बजाए पुलिस उल्टे ही उन्हें थाने में चार घंटे तक बैठाए रखा। विधायक ने खुद की जान को खतरा बताते हुए सीएम को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी मंशा किसी दूसरी पार्टी में शामिल होना नहीं है, मैं कांग्रेस का सदस्य हूं, और हमेशा वफादार रहूंगा।

Facebook


