कांग्रेस की नेशनल सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदन पहुंची रायपुर

कांग्रेस की नेशनल सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदन पहुंची रायपुर

कांग्रेस की नेशनल सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदन पहुंची रायपुर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 16, 2018 2:46 pm IST

रायपुर- कांग्रेस की नेशनल सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदन और रुचिका आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायपुर पहुँची हैं.बताया जा रहा है कि उनका ये छत्तीसगढ का उनका पहला दौरा है.यहाँ ये बताना भी जरुरी है कि दिव्या स्पंदन कांग्रेस के शिर्षस्थ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा टीम की सदस्य है और सोशल मीडिया को वे और उनके सहयोगी देखते है.गुजरात में विकास पागल हो गया है के हैश टैग के साथ हुए ट्विट और कांग्रेस और राहुल गांधी के लगातार आक्रामक और बेहद सधे प्रभावी अंदाज के पीछे यही टीम प्रभावी कारक मानी जाती है।

 

छत्तीसगढ में चुनावी तैयारी के तहत सभी बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया है ऐसे में  खबरें ये भी है  राहुल गाँधी छत्तीसगढ जल्द ही आएंगे , ऐसे में सोशल नेटवर्क पर प्रभावी व्यवस्था की तैयारी भी जारी है।पूर्व सांसद दिव्या स्पंदन का छत्तीसगढ आना उसी व्यवस्था की तैयारी का हिस्सा है।दिव्या स्पंदन और उनकी सहयोगी रुचिका ने सीएलपी टी एस सिंहदेव और पीसीसी चीफ़ भूपेश बघेल से पृथक से चर्चा की। हालाँकि किसी ने भी इस चर्चा का ब्यौरा देने से साफ इंकार कर दिया है।

 


लेखक के बारे में