विधायक आरके राय और सियाराम कौशिक को लेकर कांग्रेस की स्थिति असमंजस में
विधायक आरके राय और सियाराम कौशिक को लेकर कांग्रेस की स्थिति असमंजस में
राज्य सभा चुनाव में वोट नहीं डालने वाले दो विधायकों पर आज गाज गिर सकती है.खबर मिली है कि आज कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन की तरफ से विधायक आरके राय और सियाराम कौशिक को 5 से 7 दिन के भीतर जवाब देने वाला नोटिस जारी कर दिया जायेगा।
ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश में हॉस्टल वार्डन ने सेनेटरी पैड की तलाश में 40 लड़कियों के उतरवाए कपडे
ज्ञात हो की राजयसभा चुनाव के दौरान इन दो विधायकों ने शर्तो के तहत वोट डालने से इंकार कर दिया था। हालांकि इसकी संभावना उसी वक्त से बढ़ गयी थी, जब दोनों विधायकों ने कांग्रेस के पार्टी व्हीप की परवाह किये बगैर जोगी कांग्रेस की शर्तों के मुताबिक वोट डालने से इंकार कर दिया था।

कांग्रेस गलियारे से ये भी बात आ रही है की दोनों विधायकों से पहले गहन चर्चा की जाएगी साथ ही उन्हें अपनी पूरी बात रखने का मौका दिया जायेगा। अगर उनकी बातों से संतुष्टि नहीं मिली तब ही उन्हें बर्खास्त किया जायेगा।
ये भी पढ़े – राहुल को मुख्यमंत्री बनने की सीख दी डॉ रमन सिंह ने
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सियाराम और आरके राय दोनों ने पूरा मन बना लिया है कि वो जोगी कांग्रेस के साथ ही रहेंगे, लिहाजा कांग्रेस के शो-काज नोटिस को लेकर दोनों बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। ऐसे में ये गौर करने वाली बात है की कांग्रेस अब अपने ऊपर पूरा इल्जाम लेगी या फिर समय का इंतज़ार करेगी।
वेब टीम IBC24

Facebook


