बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाली कलेक्टर और एसडीएम का सम्मान करेगी कांग्रेस, पूर्व मंत्री बद्री यादव का पुतला फूंका

बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाली कलेक्टर और एसडीएम का सम्मान करेगी कांग्रेस, पूर्व मंत्री बद्री यादव का पुतला फूंका

बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाली कलेक्टर और एसडीएम का सम्मान करेगी कांग्रेस, पूर्व मंत्री बद्री यादव का पुतला फूंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 22, 2020 3:28 pm IST

भोपाल। राजगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा का महिला कांग्रेस सम्मान करेगी। महिला कांग्रेस दोनों ही महिला अधिकारियों का सम्मान 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर करेगी।

ये भी पढ़ें:दुर्लभ बीमारी से पीड़ित जागेश्वरी से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव, हरसंभव इलाज का दिलाया भरोसा

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों ही महिला अफसरों ने बहादुरी से बीजेपी के गुंडों का मुकाबला किया है। लिहाज़ा उनको सम्मान करना गौरव की बात है। वहीं महिला कांग्रेस ने आज पीसीसी भवन में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और कलेक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले पूर्व मंत्री बद्री यादव का पुतला फूंका ।

ये भी पढ़ें: कारोबारी प्रवीण सोमानी को पुलिस ने युपी से किया बरा…

महिला कांग्रेस ने दोनों ही नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा है कि बीजेपी नेताओं का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, इसलिए महिला अफसरों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैंं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा केशव प्रसाद मौर्य को…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com