कांग्रेस के अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, अब निर्दलीय के समर्थन में आयी पार्टी

कांग्रेस के अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, अब निर्दलीय के समर्थन में आयी पार्टी

कांग्रेस के अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, अब निर्दलीय के समर्थन में आयी पार्टी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 12, 2020 3:26 pm IST

जांजगीर-चाम्पा। जिले में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सुंदर लाल साहू के नामांकन वापस लेने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस क्षेत्र से बीजेपी के विधायक नारायण चन्देल के भाई शेखर चन्देल मैदान में है।

ये भी पढ़ें: एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार, कई मामलों में थी आरोपी की तलाश

कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद बीजेपी प्रत्याशी के अलावा बीएसपी और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। अधिकृत प्रत्याशी की नाम वापसी के बाद कांग्रेस ने किरकिरी से बचने निर्दलीय को समर्थन देने की बात कही है। यहां कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा किसी अन्य को कांग्रेस ने डमी के तौर पर नामांकन नहीं भरवाया था।

ये भी पढ़ें: सीएम 13 जनवरी को रायगढ़ जांजगीर-चांपा और चिरमिरी के दौरे पर, महापौर…

आपको बता दें, कांग्रेस जिला संगठन द्वारा 5 बार अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है और प्रत्याशियों के नाम बार-बार बदले गए हैं। ऐसे में जिला कांग्रेस में गुटबाजी भी उभरकर सामने आई है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक दल ने की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, विशे…

iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xWHM6tXsk44″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com