जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच बनी सहमति, गुरुवार से खुलेंगे बाजार, सुबह 9 से 4 बजे का समय तय

जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच बनी सहमति, गुरुवार से खुलेंगे बाजार, सुबह 9 से 4 बजे का समय तय

जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच बनी सहमति, गुरुवार से खुलेंगे बाजार, सुबह 9 से 4 बजे का समय तय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 29, 2020 6:09 pm IST

मुरैना। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ व्यापारियों की बैठक में बाजार खोलने पर सहमति बन गई है, कल यानि गुरुवार से सभी बाजार मिठाई व खाने के दुकान सहित खुलेंगे। ये दुकानें सुबह 9 से 4 बजे तक खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज 917 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 14 लोगों की मौत, देख…

इसके अलावा दुकानों पर सामान लाने ले जाने को अतिरिक्त एक घंटा का समय दिया जाएगा। इसके अलावा नियमों का उल्लघंन करने पर दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण और आगामी त्योहारों को देखकर प्रशासन और व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम के साथ गए थे लखनऊ


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com