मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्ति को लेकर विवाद, चहेतों को लाभ देने नियमों को दरकिनार करने का आरोप

मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्ति को लेकर विवाद, चहेतों को लाभ देने नियमों को दरकिनार करने का आरोप

मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्ति को लेकर विवाद, चहेतों को लाभ देने नियमों को दरकिनार करने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: June 20, 2020 3:59 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्राइवेट हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा संचालनालय पर आरोप लगाया है कि चहेतों को लाभ देने के लिए नियमों को दरकिनार किया जा रहा है।

पढ़ें- राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 18, एक दिन में 103 डिस्चार्ज

ताजा मामला रायपुर मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में एक एसोसिएट प्रोफ़ेसर की नियुक्ति की गई है, जबकि यह पद पूरी तरह से पदोन्नति से भरा जाना है।

पढ़ें- आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 6 जून तक कर सकते हैं आवेदन

पड़ताल में इस बात का भी खुलासा हुआ कि लगातार लंबे समय से पदोन्नति के पद पर नियुक्ति की जाती रही हैं, अप्रैल में भी माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर अपॉइंट किये गए थे।

पढ़ें- कंटेनमेंट जोन की सूची से हटाए गए राजधानी रायपुर के ये 15 इलाके, जिल.

अतिरिक्त संचालक डॉ निर्मल वर्मा का कहना है कि कोविड संक्रमण के दौरान नियुक्तियां देकर पद भरने की कोशिश की गई है, इसके लिए शर्त भी रखा गया है कि 1 वर्ष या पदोन्नति होते ही संविदा नियुक्ति समाप्त हो जाएगी। इधर डॉ राकेश गुप्ता मामले पर स्वास्थ्य विभाग शिकायत करने का कह रहे।


लेखक के बारे में