कोरोना: आखिरी सांसें गिन रही मां के लिए बेबस बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया गाना, ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…’ डॉक्टर भी रो पड़े

कोरोना: आखिरी सांसें गिन रही मां के लिए बेबस बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया गाना, 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...' डॉक्टर भी रो पड़े

कोरोना: आखिरी सांसें गिन रही मां के लिए बेबस बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया गाना, ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…’ डॉक्टर भी रो पड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 13, 2021 9:06 am IST

नईदिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण कई जगहों से दर्द भरी दास्तानें सुनने को मिल रही है, रोजाना आ रहे संक्रमण के लाखों मामले और मौतों की संख्या लोगों में खौफ पैदा कर रही है। किसी भी मरीज की हालत बिगड़ने पर इन परिवारों की बेबसी को करीब से देख रहे कोरोना वॉरियर्स और डॉक्टर भी बहुत कुछ शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एक जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले की तरह जारी रहें…

ऐसी ही एक कोरोना वॉरियर डॉक्टर दीपशिखा घोष ने जो बताया उसे जानकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। दीपिका ने अपने ट्विटर पर लिखा- ‘आज अपनी शिफ्ट पूरी करने से ठीक पहले मैंने कोरोना के चलते अपनी आखिरी सांसें गिन रही एक महिला के बेटे को वीडियो कॉल किया। हम अपने अस्पताल में अक्सर ये करते हैं ताकि किसी की आखिरी इच्छा पूरी की जा सके। महिला के बेटे ने मुझसे कुछ मिनट मांगे और वीडियो कॉल पर ही अपनी मरती मां के लिए उसने एक गाना गाया।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग…

अगले ट्वीट में दीपशिखा ने बताया, महिला के बेटे ने उसे देखते हुए गाया- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई… मैं फोन लेकर उसे और उसकी मां को देखती खड़ी रही। नर्सें आकर चुपचाप आसपास खड़ी हो गईं। वह गाना गाते-गाते फूटकर रो पड़ा और मुझे थैंक्यू बोलकर उसने फोन रख दिया। इसके बाद मैं और सभी नर्स वहीं नम आँखों के साथ खड़े रहे और डायलिसिस यूनिट का अलार्म बजने पर सभी अपने-अपने मरीजों के पास चले गए। इस गाने का मतलब हम सभी के लिए पूरी तरह बदल गया।’

ये भी पढ़ें: दूध व्यापारी ने सड़क पर बहाया दूध, प्रशासन द्वारा च…

भारत में एक बार फिर से 24 घंटे में कोरोना के मामले 3.62 लाख से अधिक आए हैं। इसी दौरान कोविड से 4126 लोगों की मौतें भी हुई हैं। हालांकि, कल की तुलना में आज मौत का आंकड़ा थोड़ा कम है। मगर नए केस में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com