प्रदेश के इस जिले में 15 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, सभी सामूहिक कार्यक्रमों में रहेगा प्रतिबंध
प्रदेश के इस जिले में 15 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, सभी सामूहिक कार्यक्रमों में रहेगा प्रतिबंध
रायसेन। रायसेन जिले में एक बाद फिर कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, यहां अब 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रमों में प्रतिबंध रहेगा, कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होने के बाद अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 8 हजार 419 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 74 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 10 हजार 157 डिस्चार्ज हुए हैं।
ये भी पढ़ें- रमेश पोवार होंगे महिला भारतीय टीम के हेड कोच, BCCI सचिव जय शाह ने दी जानकारी
प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 08 हजार 116 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 6 हजार 753 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमित नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, इधर टिफिन बम के साथ नक्सली
प्रदेश में अब तक 7 लाख 08 हजार 621 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 5 लाख 93 हजार 752 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Facebook


