छत्तीसगढ़ में आज 2262 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 50 मरीजों की मौत, 1165 मरीज डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ में आज 2262 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 50 मरीजों की मौत, 1165 मरीज डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ में आज 2262 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 50 मरीजों की मौत, 1165 मरीज डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 4, 2020 6:13 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 2262 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 50 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2316 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को हराकर बनाई दूसरे स्थान पर जगह, बेंगलोर का स्थान भी प्लेऑफ में बरकरार

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 2262 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 94 हजार 499 हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 69 हजार 410 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 773 हो गई है।

Read More: भारत की बेटी ‘प्रियंका’ ने न्यूजीलैंड में बजाया डंका, बनी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला

जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार है—
जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 252
राजनांदगांव- 122
बालोद- 50
बेमेतरा- 109
कवर्धा- 59
रायपुर- 156
धमतरी- 93
बलौदाबाजार- 80
महासमुंद- 35
गरियाबंद- 37
बिलासपुर- 104
रायगढ़- 206
कोरबा- 257
जांजगीर- 238
मुंगेली- 45
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 03
सरगुजा- 46
कोरिया- 28
सूरजपुर- 33
बलरामपुर- 21
जशपुर- 14
बस्तर- 45
कोंडागांव- 43
दंतेवाड़- 68
सुकमा- 26
कांकेर- 49
नारायणपुर- 04
बीजापुर- 32
अन्य राज्य- 07 मरीज शामिल हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com