राजधानी रायपुर में फिर एक डॉक्टर हुआ कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आज 68 मरीजों की पुष्टि

राजधानी रायपुर में फिर एक डॉक्टर हुआ कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आज 68 मरीजों की पुष्टि

राजधानी रायपुर में फिर एक डॉक्टर हुआ कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आज 68 मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 13, 2020 4:36 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, इस बार माना कोविड अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है, इसके साथ अब तक राजधानी में आज 5 मरीज मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: हाथियों की मौत पर प्रदेश में पहली कार्रवाई, राजपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर सस्पेंड

बता दें कि आज प्रदेश में अब तक मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरबा- 13, बेमेतरा- 10, बिलासपुर- 8, बलौदाबाजार- 9, राजनांदगांव- 9, कवर्धा- 5, रायपुर- 5, दुर्ग- 3, बलरामपुर- 3, दंतेवाड़ा- 2 और कोरिया- 1 मरीज मिले हैं।

ये भी पढ़ें: बर्खास्त श्रमिकों की बहाली को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन, SECL चि…

छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 876 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com