एक महीने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे निगमकर्मी, “शहरी सरकार आपके द्वार“ कार्यक्रम की होगी शुरुआत
एक महीने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे निगमकर्मी, “शहरी सरकार आपके द्वार“ कार्यक्रम की होगी शुरुआत
रायपुर। रायपुर नगर निगम के कर्मचारी एक महीने तक सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर नगर निगम के कर्मियों के लिए यह आदेश जारी किया है। नगर निगम की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत, 6 लोगों की तबियत बिगड़ी, जिला अस्पताल पहुंचे एसपी
नगर निगम की समीक्षा बैठक में मेयर एजाज ढेबर ने सभी विभाग अध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें तय हुआ कि निगम द्वारा “शहरी सरकार आपके द्वार“ कार्यक्रम चलाया जाएगा। 27 जनवरी से 27 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस अभियान के तहत निगम की टीम, मेयर और सभी अधिकारी वार्डों में जायेंगे।
ये भी पढ़ेंः CM भूपेश बघेल के केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों…
इस अभियान के दौरान निगमकर्मियों को सरकारी गाड़ी इस्तेमाल की मनाही रहेगी। निगम कर्मियों को साइकिल या पब्लिक व्हीकल का उपयोग करना होगा।

Facebook


