कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 77 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 77 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 77 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 15, 2021 3:43 pm IST

लखनऊ, 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 77 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान फतेहपुर में कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,705 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 77 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 10 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।

प्रदेश में इस वक्त 1399 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2,53,910 नमूनों की जांच की गई।

भाषा सलीम नीरज

नीरज


लेखक के बारे में