प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉलिंग के लिए की थी उठाईगिरी, धराया
प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉलिंग के लिए की थी उठाईगिरी, धराया
कांकेर। प्रेमिका से व्हाट्सएप्प चैट और वीडियो कॉलिंग के लिए महंगे मोबाइल की लालच में उठाईगिरी करने वाले युवक को क्राइम बांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने 22 अगस्त को पटोद गांव में व्यापारी के साथ उठाई गिरि की थी।
मामले में आरोपी नाम प्रवीण बताया जा रहा है। वह 22 अगस्त को दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ उठाई गिरी के आरोप में पकड़ा गया है। दरसअल प्रवीण का प्रेम प्रसंग ओडिशा की रहने वाली लड़की के साथ तब से चल रहा था जब वह उड़ीसा में गाड़ी चलाने का काम करता था। लेकिन प्रवीन जब कांकेर वापस आ गया तो दोनों के बीच बातचीत कम हो गई।
यह भी पढ़ें : विदेश यात्राओं के दौरान पीएम मोदी को मिले 168 उपहार,सबसे कीमती तोहफा दो लाख 15 हजार रुपए का
व्हाट्सएप्प और वीडियो कॉलिंग के लिए महंगे फोन के लालच मैं आरोपी ने गमछा लपेटकर गांव में बाबा एजेंसी के मालिक कादर का बैग ले उड़ा जब वह रात मैं दुकान बंद कर घर जाने वाला था। इतना ही नहीं, शातिर प्रवीण ने इसके बाद तुरंत गमछा फेंक कर व्यापारी के साथ ही मिलकर आसपास खुद ही आरोपी को खोजने का प्रयास किया।
क्राइम बांच ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 46 हजार नगद और दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। आरोपी व्यापारी के यहां गाड़ी चलाने का काम करता था इसलिए उसको पहले से पता था कि वो रात में पैसे लेकर वापस लौटता है। बहरहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश करने की तैयारी में है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


