बोरे में मिली महिला की लाश, शव ले जाते युवक का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बोरे में मिली महिला की लाश, शव ले जाते युवक का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कटनी। कटनी के मिशन चौक पर एक बोरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बोरे में लाश को ले जाते हुए एक युवक का सीसीटीवी सामने आया है फुटेज में एक युवक रिक्शे में बोरे को लाकर सड़क पर रखकर जाता हुआ नज़र आ रहा है।
देखें वीडियो-
बोरे में मिली महिला की लाश, शव ले जाते युवक का सीसीटीवी फुटेज आया सामने #viralvideo#mpcrime #crimenews pic.twitter.com/iEdnSi2U5j
— IBC24 (@IBC24News) September 23, 2018
पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार
दरअसल शुक्रवार शहर के बीचों बीच मिशन चौक पर लोगों को बदबू आने पर संदिग्ध बोरे में कुछ होने के शक हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तलाश की और बोरा खुलवाया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें फंटी रह गयी। बोरे में महिला की हाथ पैर बांधे लाश पड़ी मिली। जिसके बाद हत्या का शक जताया जा रहा है।
पढ़ें- दिग्विजय के परिवाद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बताया राजनीति का आदतन अपराधी
लाश को ठिकाने लगाने ले जाते सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। लावारिस बोरे में से मिली लाश 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। बहरहाल दिनदहाड़े शहर के मुख्य चौराहे पर इस तरह बोरे में लाश फेंके जाने से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


