फेसबुक में भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिम्पणी को लेकर भड़का बौध्द समाज

फेसबुक में भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिम्पणी को लेकर भड़का बौध्द समाज

फेसबुक में भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिम्पणी को लेकर भड़का बौध्द समाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 17, 2018 4:10 am IST

डोंगरगढ़। सोशल मीडिया में किसी भी धर्म या जाति के खिलाफ कुछ भी गलत लिखना अपराध है इस बात को शायद ज्यादातर यूजर समझते नहीं। इसी के चलते डोंगरगढ़ में रविवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल किसी ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर पर फेसबुक में गन्दी एवं अभद्र टिम्पणी की थी। जिसे लेकर बौध्द समाज के लोगो ने देर रात थाने का घेराव कर दिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
ये भी पढ़ें –फेथाई चक्रवात के चलते मौसम में आया बदलाव,आंध्र ओडिशा सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट

बताया जा रहा है कि बौद्ध समाज के लोगो ने थाने के सामने जमकर नारेबाजी की,सुचना मिलने पर एसडीएम,एसडीओपी थाने पहुंचकर लोगो को समझाया तथा समाज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


लेखक के बारे में