दलित किशोरी की गला दबाकर की गयी थी हत्या :पुलिस
दलित किशोरी की गला दबाकर की गयी थी हत्या :पुलिस
भदोही (उप्र), दो अक्टूबर (भाषा) गोपीगंज इलाके में जिस 14 वर्षीय दलित किशोरी का शव धारदार हथियारों से किये गये घावों के साथ मिला था, उसकी गला दबाकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि पहले लड़की की गला दबाकर हत्या की गयी और बाद में उसके चेहरे और शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका को खारिज कर दिया गया है।
सिंह ने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार शाम को गोपीगंज थाना क्षेत्र के तहत तिवारीपुर गांव में अपने घर से बाहर निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो उसका भाई खोजने के लिए निकला तो एक खेत में लड़की का शव मिला।
भाषा वैभव शोभना
शोभना

Facebook


