खेत में मिली बच्ची की मुंह बंधी लाश, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका
खेत में मिली बच्ची की मुंह बंधी लाश, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका
देवास। सुन्द्रेल गांव की रहने वाली बच्ची शुक्रवार करीब साढ़े चार बजे खेत पर अपने पिता को चाय देने के लिए निकली थी। वो पिता के पास पहुंच ही नहीं सकी। रास्ते में ही गुम हो गई। उसकी लाश एक खेत से बरामद की गई। ग्रामीणों के अनुसार लाश के मुहं में कपडा ठुंसा हुआ था और उसके पैर बंधे थे। संभावना जताई गई है की किसी ने बच्ची से गलत काम कर उसकी हत्या कर दी।
भोपाल गैंगरेप में कब क्या हुआ ? जाने पूरी वारदात
लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और घटना का विरोध दर्ज कराने लगे। कांटाफोड़ थाना ने देवास से एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हत्या कैसे हुई क्या बच्ची से कुकृत्य किया गया पता चल सकेगा। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती अपाहरण और कुकर्म की घटनाओं से जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
चौराहे पर गैंगरेप के दोषियों को हो फांसी – भोपाल की पीड़िता की मांग
हालही में भोपाल में हुई गैंगरेप की घटना के बाद सरकार को मजबूरी में प्राशासनिक फेरबदल करने पडे़ थे। इन घटनाओं के बाद आपको यह जानकर बिलकुल भी आश्चर्य नहीं होगा की नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश महिला हिंसा और अपाहरण के मामले में देश में अव्वल नंबर रखता।
मध्यप्रदेश महिला अपराधों के बाद अपहरण केस में भी अव्वल- NCRB
अब सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि वे कौन से कारण है जिनकी वजह से मध्यप्रदेश के युवा आपराधिक प्रवृत्ति अपनाते जा रहे है और इसके निवारण के लिए उचित कदम उठाकर उसे जड़ से खत्म करना होगा।

Facebook


