इंदौर में फिर से एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, पूर्व सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

इंदौर में फिर से एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, पूर्व सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

इंदौर में फिर से एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, पूर्व सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 10, 2020 11:09 am IST

इंदौर। इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत हो गई है, यह कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की दूसरी मौत है, कल भी एक डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई थी। जिले में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ.प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि कर दी है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 37 हो गया है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने की पत्रकारों से चर्चा, बोले ‘लाॅकडाउन उठाने का न…

इसके पहले आज ही इंदौर जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। तीनों ही पॉजिटिव मरीज पुरूष थे जिनकी उम्र 52 से 70 साल के बीच थी। ये लोग हॉस्पिटल में भर्ती थे जिनका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही अब तक इंदौर जिले में कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में साढ़े चार सौ के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या…

इंदौर में एक और डॉक्टर की मौत पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है, उन्होने लिखा कि कोरोना से जंग लड़ते हुए आज एक और डॉक्टर की दुखद मौत की जानकारी मिली, ऐसे कर्मवीर योद्धा को भी नमन, हम सब मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें।

ये भी पढ़ें: इंदौर में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, जिले में 26 हुई मृतक मर…

बता दें कि प्रदेश में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, ​वहीं यहां अब तक 25 लोगों को ही ठीक किया जा सका है। वहीं प्रदेश में अब तक साढ़े चार सौ से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। इंदौर में ही मरीजों का आंकड़ा 235 तक पहुंच गया है। इंदौर जिले की सीमा को पूरी तरह सील किया गया है, यहां कंप्लीट लॉकडाउन किया गया है, बावजूद इसके यहां मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com