हाथियों के ली दो की जान,मां और बच्चे का अब तक नहीं चला पता

हाथियों के ली दो की जान,मां और बच्चे का अब तक नहीं चला पता

हाथियों के ली दो की जान,मां और बच्चे का अब तक नहीं चला पता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 31, 2017 6:45 am IST

बलरामपुर के लोधी डांड के पास हाथियों ने 1 बच्चे को कुचलकर मार डाला. हाथियों के बीच एक महिला उसका पति और उनके दो बच्चे फंस गए थे. महिला उसके पति और एक बच्चे का अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन एक बच्चे को हाथियों ने बुरी तरह कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- रजनीकांत ने किया नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान

 

     

ये भी पढ़ें-दिल्ली: घने कोहरे के चादर से लिपटी दिखी साल के आखिरी दिन की सुबह

साल 2017 के आखिरी में हाथियों का दल राजधानी के करीब पहुंच गया था. हाथियों के दल से ग्रामीण काफी भयभीत हो गए थे. हाथियों के शहर के करीब पहुंचने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई थी

     

     

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के CRPF ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

वहीं सूरजपुर में भी हाथियों ने कुचल कर एक युवक की जान ले लियाय, मृतक बाजार जाने के नाम से घर से निकला था. जिसकी लाश रविवार को बरामद किया गया. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के टुकुडांड जंगल की ये घटना है.  

     

 

आपको बता दें इस इलाके में 24 हाथियों के दल ने डेरा डाला हुआ है. अभी कुछ दिन पहले ही हाथियों का दल राजधानी के करीब पहुंच गया था. जैसे-तैसे वन विभाग ने हाथियों को वापस उनके इलाके में खदेड़ा था. लेकिन बलरामपुर में घटी ये घटना वाकई चिंताजनक है.  

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में