दीपिका की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश दोबारा एनसीबी के सामने पेश हुईं

Ads

दीपिका की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश दोबारा एनसीबी के सामने पेश हुईं

  •  
  • Publish Date - September 26, 2020 / 08:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दक्षिण मुंबई में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश भी पूछताछ के लिये वहां पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को प्रकाश से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी।

अधिकारी ने कहा, ”प्रकाश सुबह 11 बजे से कुछ देर पहले एनसीबी अतिथि गृह पहुंचीं। दीपिका सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर वहां पहुंची थीं।”

एनसीबी के सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि प्रकाश ने वाट्सऐप पर जिन लोगों से बातचीत की, उनमें ‘डी’ नामक किसी व्यक्ति से मादक पदार्थों को लेकर की गई बातचीत भी शामिल है। केन्द्रीय एजेंसी यह पता लगा रही है कि वह व्यक्ति कौन था।

भाषा

जोहेब शाहिद

शाहिद