Baglamukhi Mandir Dan Chori: अयोध्या के बाद अब इस मशहूर मंदिर में दान की चोरी! बनाई गई थी दूसरी समिति, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Ads

अयोध्या के बाद अब इस मशहूर मंदिर में दान की चोरी! बनाई गई थी दूसरी समिति, Baglamukhi Mandir Dan Chori Latest Update

  • Reported By: Durgesh Sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 12:04 AM IST

आगर मालवा। Baglamukhi Mandir Dan Chori मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रीति यादव ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को सात दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Baglamukhi Mandir Dan Chori जानकारी के अनुसार, नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य दान के संग्रहण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस कार्य के लिए अधिकृत सरकारी समिति को दरकिनार कर दूसरी समिति द्वारा दान सामग्री का संग्रह किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि मां बगलामुखी मंदिर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है, जहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से गठित जांच समिति ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें सात दिन बाद आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि दान प्रबंधन में वास्तव में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।