डीआईजी की छापामार कार्रवाई के बाद जेल अधीक्षक सहित सात कर्मचारी निलंबित
डीआईजी की छापामार कार्रवाई के बाद जेल अधीक्षक सहित सात कर्मचारी निलंबित
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जेल में डीआईजी की छापामार कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित सामग्रियों को जप्त किया गया था इस मामले में जेल अधीक्षक के साथ मुख्य प्रहरी और प्रभारी समेत 7 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें –शिक्षाकर्मियों की बड़ी मांग पूरी, अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव, पढ़िए आदेश
दरसअल जिला जेल में जहा सिगरेट गांजा सहित प्रतिबंधित सामग्री अंदर ले जाने की खबर रायपुर तक पहुंची चुकी थी इसके बाद डीआईजी के के गुप्ता ने 23 सदस्य टीम के साथ अचानक जेल में दबिश दी थी। टीम द्वारा जेल के चारों दिशाओं को खंगालने के बाद कैदियों के बैरक को चेक किया गया था जहां कई प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई थी। डीआईजी ने जेल अधीक्षक ठाकुर समेत दो मुख्य प्रहरी और 4 प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया है। वही इस कार्यवाही से हड़कंप मच गई है। जेल अधीक्षक की जगह सहायक जेल अधीक्षक शिव कुमार साहू को प्रभार दिया गया है। ज्ञात हो कि जेल में इस प्रकार की लगातार शिकायतें मिलती रहती है कि पैसा लेकर लोगों को मिलने दिया जाता है और इस संबंध में कुछ दिनों पहले वसूली करते स्टाफ का वीडियो भी वायरल हुआ था। वही इस संबंध में प्रभारी जेल अधीक्षक शिव कुमार साहू ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से स्टेशन में इंकार कर दिया है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


