“शिक्षाकर्मियों की हड़ताल” पर बोले धर्मलाल कौशिक, काम पर वापस लौटेंगे शिक्षाकर्मी

"शिक्षाकर्मियों की हड़ताल" पर बोले धर्मलाल कौशिक, काम पर वापस लौटेंगे शिक्षाकर्मी

“शिक्षाकर्मियों की हड़ताल” पर बोले धर्मलाल कौशिक, काम पर वापस लौटेंगे शिक्षाकर्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 29, 2017 8:38 am IST

रायपुरछत्तीसगढ़ की समूल सत्ता इन दिनों शिक्षाकर्मियों और उनकी हड़ताल के आसपास घूम रही है। प्रदेश के कई बडे़ नेता, पक्ष-विपक्ष सभी इस पर अपने विचार या समर्थन की घोषणा कर चुके है।

देखें वीडियो – 

आश्वासनों की भी कमी नहीं बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने शिक्षाकर्मियों को यह कहते हुए काम पर लौटने का निवेदन किया कि वे बच्चों को पढ़ते हुए भी अपनी मांगे जारी रख सकते है।

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

साथ ही उन्होंने कहा कि हम इंतजार कर रहे है कि शिक्षाकर्मी अपने काम पर लौटे जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था फिर से सुचारू हो पाए। साथ ही कौशिक ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक और बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक को लेकर कहा की इसमें पार्टी के आगामी चार महीनों के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

राज्य सरकार की हठधर्मिता ही शिक्षाकर्मियों की मौत का कारण – अजीत जोगी

कौशिक ने उम्मीद जताई कि अभी भी कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा, उन्हे पूरा विश्वास है कि शिक्षाकर्मी जरूर काम पर वापस लौटेंगे। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में