दिग्विजय ने शिवराज को दी चुनौती- खुले मंच पर मेरे और अपने कार्यकाल को लेकर कर लें बहस

दिग्विजय ने शिवराज को दी चुनौती- खुले मंच पर मेरे और अपने कार्यकाल को लेकर कर लें बहस

दिग्विजय ने शिवराज को दी चुनौती- खुले मंच पर मेरे और अपने कार्यकाल को लेकर कर लें बहस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: July 17, 2018 2:46 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस समन्वयमिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश के अलगअलग शहरों में जाकर कांग्रेसजनों की गुटबाजी खत्म करने के साथ ही आपसी तालमेल बैठाने की कवायद कर रहे है

इंदौर में भी दो दिनों तक दिग्गविजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ता और दावेदारों से मुलाकात कीइस दौरान संगत में पंगत यानी कांग्रेसियों के साथ भोजन कर उनकी बातें सुनी। फिलहाल, ये पहला चरण हैटिकट वितरण के बाद दूसरे चरण में कांग्रेसियों के बीच इसी तरह की और भी बैठक की जाएगीलेकिन इन सब कवायद के बीच दिग्गविजय सिंह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर लगातार हमला जारी हैदिग्विजय सिंह ने सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई करोड़ के रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री जनता का आशीर्वाद लेने नहीं बल्कि आशीर्वाद देने जा रहे हैं। रावण भी रथ पर सवार था लेकिन रामजी की पैदल सेना ने रावण को भी हरा दिया था

यह भी पढ़ें : ‘मुस्लिमों की पार्टी’ विवाद पर बोले राहुल गांधी- मैं कांग्रेस हूं, मेरे लिए जाति-धर्म मुद्दा नहीं

उन्होंने कहा कि सभा में सीएम मेरे 10 साल के कार्यकाल को लेकर बयानबाजी करते है। मैं पूछता हूं कि मेरे 10 साल के कार्यकाल के बाद भाजपा का भी 15 साल का कार्यकाल हो चुका हैउसका लेखा जोखा कौन देगामेरे कार्यकाल में छत्तीसगढ राज्य अलग बनने के वजह से बिजली का संकट गहराया थाइसके लिए उठाए गए कदम का आज परिणाम नजर आ रहा है

सिंह ने सीएम को चुनौती दी है कि खुले मंच पर मेरे 10 साल और उनके 15 साल के कार्यकाल को लेकर बहस कर लें। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री का परिवार शामिल हैमेरे आरोप गलत हैं, तो मेरे खिलाफ मानहानि का दावा कर देंभाजपा केवल फेक न्यूज के आधार पर राजनीति कर रही हैराहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है और इस बात का खंडन कांग्रेस ने किया हैलेकिन एक ऊर्दू अखबार के हवाले से रक्षामंत्री ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर आरोप मढ़ दिए, जो कि गलत है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में