दिग्विजय की नर्मदा यात्रा पर सज्जन सिंह ने ली चुटकी तो अरूण यादव ने मांगा समर्थन

दिग्विजय की नर्मदा यात्रा पर सज्जन सिंह ने ली चुटकी तो अरूण यादव ने मांगा समर्थन

दिग्विजय की नर्मदा यात्रा पर सज्जन सिंह ने ली चुटकी तो अरूण यादव ने मांगा समर्थन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 1, 2017 11:04 am IST

 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा ने भी दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पर चुटकी ली है…सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं कि दिग्विजय सिंह को अब शांति की तलाश है…इसलिए ही वो नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने राजनीती के बहुत उतार चढाव देखे हैं। इसलिए जीवन के इस पड़ाव में दिग्विजय सिंह को शांति की जरूरत है। उधर पीसीसी चीफ अरुण यादव का कहना है कि दिग्विजय सिंह की यात्रा जहां से भी निकलेगी वहां कांग्रेस का कार्यकर्ता उनकी यात्रा को कामयाब बनाने जरुर पहुंचेगा…अरुण यादव ने ये भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता होने के नाते प्रदेश के हर कांग्रेसी की जिम्मेदारी बनती है कि उनके क्षेत्र से अगर दिग्विजय सिंह की यात्रा निकले तो वो वहां जरुर पहुंचे।


लेखक के बारे में