अमरकंटक से रवाना हुई दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा, छत्तीसगढ़ के ये नेता हुए शामिल

अमरकंटक से रवाना हुई दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा, छत्तीसगढ़ के ये नेता हुए शामिल

अमरकंटक से रवाना हुई दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा, छत्तीसगढ़ के ये नेता हुए शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 12, 2018 11:26 am IST

अमरकंटक। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा दो दिनों तक नर्मदा उदगम अमरकंटक में रहने के बाद आज 164वें दिन वापसी के लिये रवाना हो गयी। नर्मदा परिक्रमा के लिये पत्नी के साथ निकले दिग्विजय सिंह ने अमरकंटक के लोगों और साधु सन्यासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी यात्रा से जुडी बाते भी बताई साथ ही अपनी पत्नी के इस साथ के लिए उनकी हिम्मत की सराहना भी की है। आज अमरकंटक से वापसी के दौरान यात्रा में शामिल होने पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महन्त, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, विधाायक सत्यनारायण शर्मा सहित काफी संख्या में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता पहुंचे थे।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की सीटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा में घमासान

वहीं दिग्विजय ने एक बार फिर नर्मदा परिक्रमा पर राजनैतिक बातें करने से इंकार कर दिया और अमकरकंटक के शहरीकरण पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि आबादी बढ़ने के साथ ही नयी समस्याएं बढ़ी है सफाई और पर्यावरण का ध्यान दे ताकि नर्मदा उदगम का महत्व बना रहे। वहीं दिग्विजय के साथ यात्रा कर रहे पूर्व सांसद और मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने नर्मदा पर जगह जगह उत्खनन की निंदा करते हुये कहा कि शासन प्रशासन की सहमति से उत्खनन हो रहा सैकड़ों मशीने पोकलैंड की मदद से उत्खनन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मशीनों की बजाय मजदूरों से उत्खनन हो जिससे उनको भी रोजगार मिलेगा। 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में