जनआशीर्वाद यात्रा पर दिग्विजय ने बोला हमला- प्रशासन करवा रहा यात्रा, भीड़ जुटाने कलेक्टर्स को टारगेट

जनआशीर्वाद यात्रा पर दिग्विजय ने बोला हमला- प्रशासन करवा रहा यात्रा, भीड़ जुटाने कलेक्टर्स को टारगेट

जनआशीर्वाद यात्रा पर दिग्विजय ने बोला हमला- प्रशासन करवा रहा यात्रा, भीड़ जुटाने कलेक्टर्स को टारगेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 4, 2018 11:03 am IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश में मिशन 2018 से पहले कांग्रेस को समन्वय के सूत्र में पिरोने निकले दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा लेकर जबलपुर पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह शनिवार और रविवार को जबलपुर में रहेंगे और यहां कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। जबलपुर में आज दिग्विजय सिंह ने पार्टी की समन्वय बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए दिग्विजय ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह है और उनकी एकता यात्रा का रिजल्ट चुनाव में दिख जाएगा। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर भी हमला बोला

यह भी पढ़ें : चचेरे भाई बहन की मिली लाश ,पुलिस को ऑनर किलिंग की शंका

दिग्विजय ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है और ये यात्रा बीजेपी नहीं बल्कि प्रशासन करवा रहा है जिसमें कलेक्टर्स को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। भोपाल में बंगला छीने जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने स्टाफ के लिए भोपाल में बंगला दिए जाने के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया है

वहीं दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा घटाए जाने और वीआईपी कैटेगरी बदले जाने की जानकारी ना होने की बात कही है और कहा कि अगर ऐसा है भी तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में