जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन में दी सशर्त छूट, सिर्फ पांच घंटे ही खुलेंगी किराना दुकानें

जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन में दी सशर्त छूट, सिर्फ पांच घंटे ही खुलेंगी किराना दुकानें

जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन में दी सशर्त छूट, सिर्फ पांच घंटे ही खुलेंगी किराना दुकानें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: April 27, 2020 3:28 pm IST

जबलपुर। जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन में सशर्त छूट दी है, 3 मई तक सशर्त छूट के आदेश कलेक्टर ने आज जारी कर दिए हैं। लॉकडाउन में छूट के साथ ही कुछ चीजों पर पाबंदियां जारी रहेगी। जिसमें कहा गया है कि कंटेन्मेंट ज़ोन में सिर्फ नगर निगम कर्मचारी ही पीपीई किट पहनकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ती करेंगे।

ये भी पढ़ें: रायपुर शहर में रात 8 बजे तक खुलेंगे पेट्रोल पंप, प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था

निर्देशानुसार सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक फुटकर किराना दुकानें खुल सकेंगी। वहीं थोक मंडियों का संचालन बन्द रहेगा, थोक व्यापारी रिटेलर्स को सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसके अलावा सुबह और शाम 6 से 8 बजे 2-2 घण्टे दूध विक्रय की छूट रहेगी।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने कहा लॉकडाउन खत्म करने राज्यों को अनुमति दे केंद्…

सिर्फ पहचान पत्र धारक ठेला संचालक ही सब्जी बेंच सकेंगे, सब्जी और फल मंडियां आम लोगों के लिए बन्द रहेंगी। अति आवश्यक सेवाएं छोड़ कर किसी भी वाहन के सड़क पर निकलने पर रोक रहेगी। एक शिफ्ट में 20% कर्मचारियों के साथ अनुमति प्राप्त दफ्तर और उद्योग संचालित हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने केंद्रीय मंत्री पासवान को लिखा पत्र, कहा- शक्कर विक्रय…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com