जिला पंचायत अध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
जिला पंचायत अध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
देवरिया (उप्र)। 19 सितम्बर (भाषा) देवरिया जिला प्रशसन ने जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव की 16 करोड़ रुपए की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली इसमें करीब एक दर्जन प्लाट, मकान, ईंट भट्ठा, अंडा फार्म के अलावा दो एवं चार पहिया गाड़ियां शामिल हैं।
Read More News: बोपन्ना, शापोवालोव की जोड़ी इटालियन ओपन से बाहर
गुरुवार को जिला अधिकारी अमित किशोर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था।
Read More News: कर्मचारी भी हो रहे संक्रमित, मौत होने पर नहीं मिल रहा मुआवजा, सिंहेदव की अपील के बाद NHM कर्मचारी संघ का बयान
पुलिस अधीक्षक डा मिश्र ने बताया कि मुहल्ला देवरिया खास निवासी दीपक मणि का 20 मार्च 2018 को सलेमपुर रेलवे स्टेशन से अपहरण हो गया था इसके बाद प्रवेश यादव ने 17 अप्रैल 2018 को उसकी दस करोड़ रुपए की जमीन जबरदस्ती अपने नाम करा ली थी।
Read More News: SDM के चेहरे पर काली स्याही पोतने का मामला, कांग्रेस नेता समेत 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ जमीन जबरदस्ती अपने नाम कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था और गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के एक दर्जन से अधिक प्लाट, ईंट भट्ठा, मकान, अंडा फार्म के साथ ही उसकी करीब आधा दर्जन गाडियां कुर्क की गई हैं। इन संपत्तियों की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए रुपये आंकी गई है।
Read More News: अमेरिका ने सीरिया में रुस का मुकाबला करने के लिए और सैनिक व बख्तरबंद वाहन भेजे

Facebook


