जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाकर मारपीट, भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष बोले सरकार के संरक्षण में हो रही गुंडागर्दी

जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाकर मारपीट, भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष बोले सरकार के संरक्षण में हो रही गुंडागर्दी

जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाकर मारपीट, भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष बोले सरकार के संरक्षण में हो रही गुंडागर्दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 19, 2020 11:10 am IST

धमतरी/रायपुर। जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाने के मामले में आज भाजपा ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकताओं ने सदस्य को बंधक बनाने और मारपीट के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें: राजनांदगांव में 3 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, प्रदेश में अब 694 एक्…

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धमतरी के जिला पंचायत सदस्य पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सीधा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में रेत और खनन माफिया सक्रिय
हैं, सरकार के संरक्षण में यहां माफिया खुलकर गुंडागर्दी कर रहे हैंं। उन्होने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पर हमले की रिपोर्ट पुलिस नहीं लिख रही थी, जब पार्टी कार्यकेर्ताओं के दबाव बनाया तब यह रिपोर्ट लिखी गई।

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की संविदा पर भर्ती, प…

बता दें कि जिले के रुद्री थानांतर्गत रेत माफियाओं ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बनाकर लाठियों से जमकर पिटाई की है। इस घटना में सभी को गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण करने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: रेत खदान में गुंडा गर्दी, जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com