कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ने धान खरीदी पर कसा तंज, तो मंच छोड़कर जाने लगे कांग्रेस नेता

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ने धान खरीदी पर कसा तंज, तो मंच छोड़कर जाने लगे कांग्रेस नेता

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ने धान खरीदी पर कसा तंज, तो मंच छोड़कर जाने लगे कांग्रेस नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: February 28, 2020 1:22 pm IST

कोरिया। जिले के जनकपुर में शुक्रवार को वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में आयोजित जिला वनोपज सहकारी संघ के कार्यक्रम में उस समय बवाल हो गया, जब मंच से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत भरतपुर के उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा ने तेंदूपत्ता की खरीदी धान खरीदी की तरह नहीं करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:MLA रजनीश सिंह सहित बिलासपुर जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सीएम रमन सिंह और नेता प्…

उनके यह कहने पर मंच पर मौजूद जनकपुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच और विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नही है। अंकुर सिंह मंच से उठकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे। उनके साथ जनकपुर की सरपंच जयमनिया बैगा भी जाने लगी । विधायक प्रतिनिधि अंकुर सिंह ने एसडीओ को कहा कि एक तो हमने अतिथि की आसंदी पर बैठाया है ऊपर से मंच बैठे हुए सरकार के प्रतिनिधियों के सामने इस तरह से बात कह रहे हैं। यह देखकर वन विभाग के अधिकारी हरकत में आये और अंकुर सिंह को समझाकर वापस लाने लगे।

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने विधानसभा कक्ष में बुलाई आपात बैठ…

इसके बाद विधायक प्रतिनिधि अंकुर सिंह ने कहा कि अपनी इस बात के लिये दुर्गाशंकर मिश्रा माफी मांगे। उन्होने पूछा कि किस किसान की धान खरीदी नही हुई है बताएं? इस पर मुख्य अतिथि दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी भाइयों को मेरी बात बुरी लगी हो तो माफी मांगता हूं और उन्होंने अपनी बात खत्म कर दी। इसके बाद अंकुर सिंह और जयमनिया बैगा दुबारा मंच पर बैठे और कार्यक्रम आगे शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, आयकर छापे की सूचना सरकार और मीडिया को न…

बाद में वन विभाग के एसडीओ के एस कवर ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नही है कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया है। कुछ बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com