अलीगढ़ में तलाशी अभियान के लिए डीएम ने गंगा नहर दो दिन बंद करने का आदेश दिया

अलीगढ़ में तलाशी अभियान के लिए डीएम ने गंगा नहर दो दिन बंद करने का आदेश दिया

अलीगढ़ में तलाशी अभियान के लिए डीएम ने गंगा नहर दो दिन बंद करने का आदेश दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 5, 2021 4:45 pm IST

अलीगढ़ (उप्र), पांच जून (भाषा) अलीगढ़ में गंगा नहर में अवैध शराब के जखीरे की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शनिवार को दो दिन के लिए नहर बंद करने का आदेश दिया ताकि पूरी तरह से तलाशी और सफाई अभियान चलाया जा सके।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों की एक टीम नहर की सफाई और तलाशी अभियान की देख रेख करेगी। नहर में दो जून को बड़ी मात्रा में टोकरे में शराब के पाउच मिलने की घटना के बाद यह कदम उठाया गया। नहर में मिले शराब का सेवन करने से बिहार मूल के दस मजदूरों ने भी अपनी जान गंवा दी जो एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे और कई अभी तक अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।

अभी भी जहरीली शराब से प्रभावित करीब 36 लोगों का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चलाये जा रहे तलाशी अभियान के पीछे शराब माफिया से जुड़े लोगों का पता लगाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं जिसके कारण ऐसी त्रासदी हुई है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में